फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों बाद दिल्लीवालों के लिए आई अच्छी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को आए भूकंप के झटकों के बाद दिल्लीवालों के लिए राहत भरी खबर आई। रविवार को रोडरेज के एक मामले में डीटीसी बस ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या के विरोध में पिछले दो दिन से दिल्ली में चल रही डीटीसी बस ड्राइवरों की हड़ताल मंगलवार दोपहर को खत्म हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को मुंडका इलाके में डीटीसी की बस से एक बाइक को टक्कर लगने के बाद बाइक सवार ने 42 वर्षीय बस चालक अशोक कुमार को इतना पीटा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

रविवार रात को पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद ही डीटीसी ड्राइवरों ने दिल्ली में बसों के हड़ताल की घोषणा कर दी थी।

बस संचालकों की मांग थी कि मृतक ड्रावइर के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। साथ ही डीटीसी ड्राइवरों और कंडक्टरों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार हुई सख्त, एस्मा लागू

डीटीसी की हड़ताल के चलते दिल्ली में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। पिछले दो दिनों से लोगों के लिए कहीं भी आना जाना एक गंभीर समस्या बन गया था। इस दौरान टैक्सी ड्राइवरों की मनमानी और मनचाहा पैसा वसूले जाने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

हालांकि इस दौरान दिल्ली सरकार के परिहवन मंत्री गोपाल राय ने साफ कर दिया था दिल्ली सरकार मृतक ड्राइवर के परिवार की हर संभव मदद करेगी साथ सरकार ने उस परिवार के लिए पांच लाख मुआवजे की घोषण भी की थी।

दूसरे दिन भी डीटीसी ड्राइवरों की हड़ताल के चलते दिल्ली सरकार ने दिल्ली में एस्मा लागू कर दिया था। सरकार ने साफ कर दिया था कि जो भी ड्राइवर हड़ताल में शामिल होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। हालांकि इस बीच डीटीसी ड्राइवरों की हड़ताल खत्म होने की सूचना ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें