राजधानी में लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर डीटीसी बसों के रूटों में बड़े बदलाव किए गए हैं। दिल्ली यातायात पुलिस के दिशा-निर्देशों पर प्रतिबंधित किए मार्गों के बदले में डीटीसी ने यात्रियों के लिए रूटों की वैल्पिक व्यवस्था की है।
ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। यह रूट डायवर्जन सुबह 4 बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह के संपन्न होने तक लागू रहेंगे। यात्रियों से डीटीसी ने अपील की है कि यात्री अपने घरों से निकलने से पहले परिवर्तित रूटों की जानकारी हासिल कर लें।
यात्री रूट संबंधी परेशानियों के संबंध में डीटीसी के कॉल सेंटर के फोन नंबर 2331 7600 अथवा डीटीसी के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800118181 तथा 4140 0400 पर संपर्क कर सकते हैं।
इन मार्गों के रूटों पर हुआ डायवर्जन
1. लोथियन रोड छत्ता रेल से कश्मीरी गेट।
2. यमुना बाजार रोड रिंग रोड से जाट फौजी धर्मशाला।
3. सुभाष मार्ग छत्ता रेल से दिल्ली गेट।
4. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग।
5. रिंग रोड निजामुद्दीन ब्रिज से नार्थ लूप बस अड्डा।
6. सी-हेक्सागन रोड, शेरशाह सूरी रोड, पुराना किला रोड, कॉपर्निक्स मार्ग, पंडारा रोड, राजपथ, अकबर रोड, तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड, भगवानदास मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग तक।
7. विकास मार्ग और दिल्ली सचिवालय लूप तक।
8. कस्तूरबा गांधी मार्ग, फिरोजशाह रोड से सी-हेक्सागन मार्ग तक।
9. अशोका रोड, विन्डसर प्लेस से सी-हेक्सा-न मार्ग तक।