फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीटीसी बस ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल, महिला चालक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहादाबाद के लिए उपयोगी
विज्ञापन

-आनंद पर्वत में रूट 212 की बस से हादसा, एक के बाद एक वाहनों को मारी टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार सुबह डीटीसी बस ने एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 40 वर्षीय अतुल भारद्वाज की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने बस की महिला चालक रेणु बाला (26) को हिरासत में ले लिया। वह हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली है। डीटीसी ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।

हादसा सुबह करीब 10 बजे डीबीजी रोड पर आनंद पर्वत बस स्टैंड के पास टी-प्वाइंट पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, डीटीसी की रूट नंबर 212 की बस की चपेट में दो स्कूटी, एक बाइक, एक ई-रिक्शा और एक साइकिल रिक्शा आए। टक्कर इतनी गंभीर थी कि रानीखेड़ा निवासी अतुल भारद्वाज की जान चली गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष की टीम उन्हें लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे में प्रेम नगर निवासी भूषण कुमार (38), बापा नगर निवासी राकेश (48), भागलपुर निवासी रिक्शा चालक ध्रुव कुमार मिश्रा (56) और शकूरपुर निवासी दीपक (34) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और जीवन माला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी : हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग बस के नीचे फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद महिला चालक मौके से चली गई। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने भी बस को लापरवाही से चलाने का आरोप लगाया और कहा कि चालक व परिचालक घटनास्थल से चले गए थे।वहीं स्थानीय लोगों ने टी-प्वाइंट पर यातायात सिग्नल लगाने की मांग की है। पुलिस ने डीबीजी रोड थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, डीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, निगम भी हादसे से जुड़ी जानकारी जुटा रहा है। जांच में टक्कर के कारणों और घटनाक्रम का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें