फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DTC बसों का कहर, फिर बुझा एक घर का चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली के नरेला में दो दिन के भीतर ही फिर एक ऐसी घटना हुई है जिसने एक बच्चे की जान ले ली। गौरतलब है कि डीटीसी बस ने दो भाइयों को कुचल दिया जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन


बता दें कि ये घटना शुक्रवार देर शाम की है जब यह दोनों भाई सब्जी लेकर बाजार से लौट रहे थे। इसी दौरान ये बच्चे डीटीसी बस की चपेट में आ गए।

जानकारी के अनुसार एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे बच्चे का पांव टूट गया। घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद से लोगों में काफी गुस्सा है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

एक ‌द‌िन पहले भी हुई थी घटना

डीटीसी बस से कुचले जाने की वजह से जिस बच्चे की मौत हुई है उसका नाम युवराज था। युवराज की उम्र दस साल थी। युवराज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद लोगों ने दोनों को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से युवराज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और तुषार के पांव में फैक्चर है और उसका इलाज चल रहा है।

बता दें कि बृहस्पतिवार को भी एक बस ने नरेला में ही तीन साल के एक बच्चे को कुचल दिया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने उसके बाद जमकर बवाल काटा था और एक बस में आग भी लगा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें