फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत डंपर चालक ने डीटीसी बस ड्राइवर को रौंदा

Sun, 28 Feb 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत डंपर चालक ने डीटीसी बस को पीछे से टक्कर मार दी। बस चालक ने उसे डंपर बैक करने को कहा तो दोनों की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद बस चालक नीचे उतरकर नंबर नोट करने लगा। इसी बीच डंपर चालक ने उसे रौंद दिया। डिपो के एसडी मुकेश ने डंपर चालक के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, नांगलोई, दिल्ली निवासी प्रवीण (28) पुत्र जगबीर सिंह शनिवार रात सेक्टर-62 के पास सवारी उतारकर बस मोड़ रहा था। इसी दौरान तेजी से आ रहे डंपर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को बताने व नंबर नोट करने के दौरान ही डंपर चालक ने बस चालक प्रवीण को कुचल दिया। आरोपी चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया।

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बस चालक प्रवीण को नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-58 पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें