दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में डीटीसी बस ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
यह बृहस्पतिवार देर रात की घटना है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुरी इलाके में एक बुजुर्ग महिला सड़क पार कर रही थी कि एक बेकाबू बस ने उसे कुचल दिया।
बस की जद में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ कर उसकी खूब धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
गुस्साए लोगों ने लगभग आधा दर्जन बसों में तोड़-फोड़ की और एक बस को आग के हवाले भी कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।