फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के भक्तों की हिंसा से DTC को 2 करोड़ का नुकसान, NCR में आज भी नहीं चलीं बसें

Sun, 27 Aug 2017 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
DELHI VIOLENCE
विज्ञापन
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है। राम रहीम विवाद के बाद बसों में हुई तोड़फोड़ के बाद डीटीसी प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। यानि रविवार को बहादुरगढ़, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा की ओर डीटीसी की बसें नहीं जाएगी। शुक्रवार को हुई तोड़फोड़ से पांच बसों में आगजनी की घटना हुई है।    
विज्ञापन

   
शुक्रवार को एक एसी बस समेत पांच बसों में आगजनी और इतनी ही बसों में तोड़फोड़ से करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विवाद का असर शनिवार को बस सेवाएं पर भी रहा। शनिवार को रोज की तुलना में दस फीसदी बसें सड़कों पर कम उतरी। इसके चलते कई रूट पर सेवाएं प्रभावित हुई। 

बसें कम उतारने के पीछे कारण कई चालकों का ड्यूटी पर नहीं पहुंचना था जो कि हरियाणा से आते है। डीटीसी अधिकारी मान रहे है रविवार को भी सेवाएं इसी तरह रहेगी।     
विज्ञापन

  
डीटीसी अधिकारी के मताबिक दिल्ली लाहौर बस सेवाएं भी अगले आदेश तक बंद रहेगी। 28 अगस्त को राम रहीम को सजा सुनाएं जाने के बाद सुरक्षा की समीक्षा के बाद इसे चलाने पर फैसला लिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह लाहौर बस सेवा को बंद किया गया है। 

डीटीसी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में यात्रियों की संख्या भी रोज की तुलना में कम रही। बस कम होने के बाद भी यात्रियों को दिक्कत नहीं आई। एनसीआर जाने वाली सभी बसों को दिल्ली बॉर्डर तक ही चलाई गई।    
विज्ञापन

कश्मीरी गेट पर छाया सन्नाटा, यात्री परेशान  

शनिवार को नहीं चली हिमाचल रूट की बसें।
अंतरराज्जीय बस अड्डा कश्मीरी गेट पर शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की बसों की सेवाएं बंद होने से बस अड्डा खाली रहा। इन सभी राज्यों के टिकट काउंटर बंद रहे। जिन यात्रियों को इस रूट पर जाना था वह वहां पर भटकते नजर आएं। 

हिमाचल रोडवेड के काउंटर पर हाथ से लिखा नोटिस लगाया गया था कि 26 अगस्त को बस सेवाएं बंद है। इसके लिए कारण बाबा राम रहीम को बताया गया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें