फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : कुछ काम करने के लिए कहने पर शराबी बेटे ने पिता को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

Wed, 14 Aug 2024 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्याला इलाके में सोमवार रात काम करने के लिए कहने पर एक शराबी युवक ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घायल शख्स की पहचान राज कुमार रतन (54) के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। आरोपी की पहचान सचिन रतन के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि सचिन नशे का आदी है और कोई काम नहीं करता है। 

विज्ञापन


सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस को विष्णु गार्डन इलाके में एक शख्स को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राज कुमार रतन को इलाज के लिए पास के अस्पताल में लेकर गई। उनके पेट में चाकू के जख्म थे। डॉक्टरों ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल  किए। छानबीन में पता चला कि राज कुमार रतन का अपने बेटे से झगड़ा हो गया था। कहासुनी के दौरान बेटे ने रसोई वाला चाकू लेकर उनपर हमला कर दिया। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि घायल राज कुमार किडनी के मरीज हैं और नियमित रूप से डायलिसिस पर रहते हैं। 

शराब पीने का आदी है आरोपी 
परिवार वालों ने बताया कि सचिन शराब पीने का आदी है। वह कोई काम नहीं करता है। पिता अकसर उसे काम करने के लिए कहते थे। रात में भी इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई और इसी दौरान आरोपी ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें