फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने मां संग किया दुष्कर्म: दिल्ली में बंधक बनाकर 70 साल की बुजुर्ग संग हैवानियत, सुबह बेटी को बताया दर्द

Tue, 21 Apr 2026 11:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक 70 वर्षीय पीड़िता अपने बेटे व 16 साल की पोती के साथ बुराड़ी इलाके में रहती हैं। इनका बेटा नशे का आदी है।
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत एक 36 साल के बेटे ने अपनी 70 साल की बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। सवेरे मां ने किसी तरह खुद को मुक्त कराकर बेटी को इस घिनौनी वारदात की सूचना दी।

विज्ञापन

आरोपी की है एक 16 साल की बेटी
बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने बुजुर्ग मां और आरोपी की 16 साल की बेटी का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को रविवार गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वारदात से पहले की थी बेटी की पिटाई
पुलिस के मुताबिक 70 वर्षीय पीड़िता अपने बेटे व 16 साल की पोती के साथ बुराड़ी इलाके में रहती हैं। इनका बेटा नशे का आदी है। शुक्रवार को उसने अपनी बेटी की पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर बेटी पास में रहने वाली अपनी बुआ के घर चली गई। अगले दिन शनिवार रात को आरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा।

तड़के खुद हुई मुक्त और दी बेटी को खबर
मां ने बेटे से खाने के लिए पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने मां के साथ मारपीट कर उनके हाथ-पैर बांध दिए। बाद में देर रात को उसने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बाद में नशे में धुत आरोपी सो गया। मां ने तड़के किसी तरह खुद को मुक्त किया और बेटी को खबर दी।
विज्ञापन

बेटे को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
रविवार को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बुजुर्ग महिला और आरोपी की बेटी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। बाद में बुजुर्ग के बयान पर उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। अब बुराड़ी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें