फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत विदेशियों ने फ्लाइट में एयर होस्टेस से की डांस की मांग, विरोध करने पर की अभद्रता

Thu, 24 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एअर इंडिया
विज्ञापन
सिडनी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में नशे में धुत कुछ विदेशी नागरिकों ने एयर हॉस्टिस से डांस करने की मांग की। मना करने पर आरोपी अभद्रता पर उतर आए। फ्लाइट के दौरान आरोपी पीड़िता को धमकाते रहे।
विज्ञापन


फ्लाइट के दिल्ली पहुंचते ही पीड़िता ने पीसीआर कॉल कर दी। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों विदेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में तीन ऑस्ट्रेलियन, एक न्यूजीलैंड और एक इटली की नागरिक है। पांच में तीन महिलाएं हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात को आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 301 पहुंची थी। फ्लाइट में मौजूद एयर हॉस्टिस ने पीसीआर कॉल कर कुछ विदेशियों द्वारा नशे में अभद्रता करने की शिकायत की। फौरन पुलिस एयरपोर्ट पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

की जा रही कानूनी कार्रवाई

एयरपोर्ट से ही न्यूजीलैंड की नागरिक महिला ल्यूबोव लियोनीडोनवा (44), इटली नागरिक महिला तुमारकिना नतालिया (56), ऑस्ट्रेलिया की नागरिक महिला खेदर्लरियन गोलनारा (55) व खेदर्लरियन मार्क (22) और खेदर्लरियन खोरेन(52) को हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना है कि इन लोगों ने एयर हॉस्टिस के साथ बदसलूकी की है। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि सभी को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इन लोगों पर कार्रवाई की जानकारी देकर इनके देशों के दूतावासों से मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें