1000 और 500 रुपये के नोट बंद होने से आम लोगों की ही नहीं बल्कि बड़ी-बड़ी कंपनियों की आर्थिक व्यवस्था को तगड़ा झटका लग रहा है। एक तरह जहां बाजार से ग्राहक दूर हो रहे हैं। वहीं, वाहन कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर देने शुरू कर दिए हैं।
शादियों का सीजन होने के बावजूद कार कंपनियों में से भी ग्राहक गायब हो गए हैं। आलम ये है कि कंपनियों ने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर दे रहे हैं। कंपनियों ने नकद नोट की समस्या को भांपते हुए अब जीरो डाउन पेमेंट पर भी चारपहिया वाहनों को बेचना शुरू कर दिया है।
इनमें मारूति सुजुकी, महिंद्रा, फॉक्स वैगन और निसान समेत कई चारपहिया वाहन कंपनियों ने बाजार में इसी लुभाने ऑफरों के साथ ग्राहकों को रिझा रहे हैं। हालांकि इन्हीं लुभावने ऑफरों में कुछ छिपी शर्तें भी हैं जिनका वाहन खरीदने वालों को पालन करना होगा।
मारूति सुजुकी की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर जीरो डाउन पेमेंट पर कारों को दिया जा रहा है। इसमें अधिकतर सीएनजी वाहन ही हैं। फॉक्स वैगन कंपनी ने भी दो कारों को जीरो डाउन पैमेंट देकर लोगों को लुभाने का प्रयास किया है। इस कंपनी ने भी एक्स शोरूम पर 100 फीसदी फाइनेंस करने का दावा किया है।