फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो का कहर: नशे में धुत चालक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बंपर में फंसे युवक को 20 मीटर घसीटा; Video

Sun, 29 Jun 2025 07:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में नशे में स्कॉर्पियो चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी और एक युवक को 20 मीटर तक घसीटा। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो जब्त की और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो ने गाड़ियों में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालम विहार थाना के मोलाहेड़ा गांव में रविवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने गली में खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद पास ही खड़े दो युवकों पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी। एक युवक किसी तरह बच निकला, लेकिन दूसरा युवक स्कॉर्पियो के बंपर में फंस गया। आरोपी चालक उसे करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। थोड़ी दूरी पर जाने पर युवक किसी तरह गाड़ी के बीच से निकल सका।

विज्ञापन




हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही और हादसे के बाद गली में फैली दहशत साफ नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी में तीन लोग थे और सभी ने शराब पी हुई थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो दूध के टैंकर में फंस गई और उसमें से दो युवक उतरकर भाग गए। आसपास के लोगों ने गाड़ी चलाने वाले युवक को पकड़ लिया और इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची तो लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल के पास लोगों के बयान दर्ज किए। 

वहीं, हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण अभी उसके बयान दर्ज नहीं किए गए। सड़क के किनारे खड़ी तीन गाड़ियों और एक बाइक में स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर लगने से नुकसान हुआ है। एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पालम विहार थाना में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान मोलाहेड़ा निवासी विशाल के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चालक ने काफी अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। इस कारण वह स्कॉर्पियो गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी टीकम सिंह ने बताया कि घायल युवक मोलाहेड़ा गांव में किराए पर रहता है। रविवार की सुबह वह किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने उसको टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जा रही है। चालक नशा करके गाड़ी चला रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें