फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हत्या के प्रयास व स्मैक तस्करी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पालम थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के पास से 71 ग्राम स्मैक, एक टाटा हैरियर कार व अन्य सामान बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्मैक तस्करी और हत्या के प्रयास के मामले में फरार एक आरोपी को पालम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विपिन (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 71 ग्राम स्मैक, एक टाटा हैरियर कार और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी पहले से छह मामलों में शामिल रहा है।
पालम एरिया में स्मैक तस्करी के मामले में वर्चस्व प्राप्त करने के लिए आरोपी ने अपने दोस्त को हथियार देकर एक महिला पर गोली चलवा दी थी। इस मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। इसके अलावा मार्च महीने में अरुण को हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने विपिन का ही नाम लिया था।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि दोनों मामलों में उनकी टीम विपिन की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम को उसका मोबाइल नंबर मिला। उसके आधार पर पता चला कि आरोपी अलीगढ़, यूपी में छिपा हुआ है।
वह महीने में दो बार स्मैक लेकर दिल्ली आता है। पुलिस ने उसका आने-जाने का रूट तैयार किया। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि आरोपी पालम एरिया में स्मैक के साथ आने वाला है। टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उसने रवि साहू की मदद से महिला पर हमला करवाया था। आरोपी ने रवि को पिस्टल मुहैया करवाई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों मामलों में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें