फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक में ये क्या कर दिया: पत्नी का किसी और से है चक्कर...आरोपी ने ले लिया तलाक, फिर नशे में होकर किया घिनौना काम

Tue, 27 Sep 2022 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने नशे में अपने पूर्व पत्नी पर हमला किया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में पत्नी के कोर्ट में तलाक लेने से नाराज एक युवक ने नशे में धुत होकर पूर्व पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी पूर्व पत्नी के घर पहुंचा और वहां उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी अचानक धारदार हथियार से उसके पेट में हमला कर दिया। 
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़िता वर्षा (27) को नजदीकी जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक वर्षा अपने परिवार के साथ ई-ब्लॉक सीमापुरी में रहती है। करीब एक साल पहले वर्षा ने शेख आजाद नामक युवक से शादी की थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद रहने लगा। लड़ाई झगड़ा बढ़ा तो मामला कोर्ट में पहुंचा। करीब पांच माह पूर्व सहमति से दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। 
विज्ञापन


वर्षा ने अपने माता-पिता के घर पर रहना शुरू कर दिया। आरोप है रविवार दोपहर के समय वर्षा अपने घर पर मौजूद थी। इस बीच आरोपी पूर्व पति वहां पहुंचा। उसने आते ही वर्षा से गाली-गलौज शुरू कर दी। उसका कहना था कि वर्षा का किसी और से चक्कर था। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए उसने उससे तलाक लिया। कहकर आरोपी ने धारदार हथियार निकालकर पूर्व पत्नी पर हमला कर दिया। कई वारकर कर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी शेख आजाद की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें