सीलमपुर में एक बेटे द्वारा पिता को शराब न पीने की नसीहत देना उसे भारी पड़ गया। पिता ने बेटे के सीने में गोली मार दी। घायल बेटे शुभम (21) को जब ताऊ अरुण कुमार ने अस्पताल ले जाना चाहा, तो पिता सुरेश (52) ने उसे भी चाकू मारने की कोशिश की।
बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल शुभम को जगप्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सेंट स्टीफेंस अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, शुभम परिवार के साथ टी-308, गली नंबर-7, गौतमपुरी में रहता है। परिवार में पिता सुरेश, मां सविता व अन्य सदस्य हैं। पिता-पुत्र इलाके में परचून की दुकान पर काम करते हैं।