फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में दिल्ली पुलिसकर्मी का शर्मनाक वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल का शर्मनाक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को शनिवार को सिर्फ एक दिन में ही 6000 से ज्यादा बार देखा गया है।
विज्ञापन


वीडियो में दिल्ली पुलिस का एक जवान नशे की हालात में है जो बेसुध हो मेट्रो की फर्श पर गिरा पड़ा है। हालांकि इस दौरान कुछ लोग उसका हाथ पकड़कर उसे उठाते हुए देखे जा सकते हैं। (घटना की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें)

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और वीडियो अपलोड करने वाले से इस मामले की पूरी जानकारी देनी की अपील की है। शराब पीकर मेट्रो में यात्रा करना एक दंडनीय अपराध होने के बावजूद यह मेट्रो बोगी में कैसे पहुंचा यह भी गंभीर सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्‍था भी सवालों के घेरे में

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने खुद ही 2013 में पांच हजार से ज्यादा लोगों को नशा करके मेट्रो में यात्रा करने के अपराध में पकड़ा है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान भी चलाती है।

इस वीडियो को अमित ठाकुर नाम के शख्स ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसवाला ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है फर्श पर गिर पड़ता है।

वह खुद उठ भी नहीं पाता तो कुछ लोग हाथ देकर उसे उठाते हैं। इस वीडियो ने मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्‍था पर भी गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

देखें वीडियो-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें