पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस हादसे का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के शराब पीकर कार चलाने की पुष्टि की है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि मंगलवार शाम टीम को सूचना मिली कि सफेद रंग की आई-10 कार ने बड़ा बाजार रोड, ओल्ड राजेंद्र नगर में कई लोगों को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं भीड़ ने चालक को पुलिस के हवाले किया।