फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से मोहब्बत की सजा मौत: शाहरुख और साहिल ने मिलकर हिमांशु को चाकू से गोदा, दिल्ली में खौफनाक हत्याकांड

Tue, 08 Apr 2025 05:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिमांशु गली में रहने वाली एक मुस्लिम युवती से पिछले चार साल से प्रेम करता था। 
विज्ञापन
प्रेमिका के तीन भाइयों ने की हिमांशु की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में सोमवार रात को चाकू से गोदकर तीन भाइयों ने बहन के प्रेमी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। 

विज्ञापन

 

चार से दोनों के बीच था प्रेम
हिमांशु परिवार के साथ गोकलपुरी की संजय कॉलोनी में रहता था। परिवार में पिता योगेंद्र, मां लक्ष्मी व दो भाई हैं। मृतक के परिवार ने बताया कि हिमांशु गली में रहने वाली एक मुस्लिम युवती से पिछले चार साल से प्रेम करता था। 

प्रेमिका को लेकर चला गया था हिमांशु
सूत्रों ने बताया कि करीब पांच माह पहले हिमांशु अपनी प्रेमिका को लेकर चला गया था। दोनों के परिवार ने उन्हें ढूंढ लिया था। दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी कि हिमांशु अपनी प्रेमिका से बात नहीं करेगा। 
विज्ञापन

चाकू से किए ताबड़तोड़ हमले
आरोप है कि सोमवार को भी हिमांशु व उसकी प्रेमिका एक साथ घर से चले गए थे। लड़की को उसके परिवार ने बरामद कर लिया था। लड़की के भाई शाहरुख व साहिल व एक अन्य ने मिलकर हिमांशु को उसके घर के पास घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस ने शाहरुख और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें