फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में व्यापारी की कार फ्लाईओवर से गिरी

Tue, 24 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में नशे में धुत फरीदाबाद के एक व्यापारी की कार महामाया फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ सड़क पर गिर गई। कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर, फरीदाबाद निवासी परमजीत (32) व्यापारी हैं। सोमवार सुबह 9:30 बजे वह स्विफ्ट डिजायर कार से नोएडा आ रहे थे। कार की रफ्तार थी। परमजीत नशे में धुत था। महामाया फ्लाईओवर से नीचे उतरते वक्त कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर की दूसरी तरफ उतर गई।

घटना में ओखला दिल्ली निवासी आजाद (45) कार की चपेट में आने से  घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आजाद को एक प्राइवेट अस्ताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परमजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें