फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स मामला: मकान मालिक एसपी पर विदेशी एक्ट में हो सकती है कार्रवाई

Mon, 13 May 2019 03:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के मकान से मिला मादक पदार्थ बनाने का सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेक्टर पी-4 स्थित एसपी डीपीएन पांडे के मकान से ड्रग्स फैक्ट्री के खुलासे के बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस को एसपी ने आरोपियों से किराये के अनुबंध संबंधित दस्तावेज दिए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि लंबे समय से किराये व बिजली का भुगतान नहीं किया जा रहा था। उन्होंने मौखिक रूप से संबंधित सर्किल में तैनात रहे दो पूर्व सीओ से इसकी शिकायत की थी। अब, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अगर विदेशी किरायेदार इस तरह के अपराध में पकड़ा जाता है तो इसमें मकान मालिक पर विदेशी अधिनियम में कोई कार्रवाई तो नहीं बनती।

विज्ञापन


अगर, कार्रवाई बनती होगी तो पुलिस एसपी को मामले में नोटिस देगी। एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि एनसीबी ने मकान पर ताला लगा दिया है। टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया है। किरायेदार का सत्यापन आदि कराने की जानकारी मकान मालिक की है। विदेशी एक्ट में ऐसे मामले में मकान मालिक पर कोई कार्रवाई बनती होगी तो नोटिस दिया जाएगा।

नहीं है नजरबंदी केंद्र, कुछ शादी कर बने स्थायी नागरिक 
जिले में विदेशी नागरिकों का नजरबंदी केंद्र नहीं है। ऐसे में यहां रहने वाले कई विदेशी नागरिक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो जाते हैं। एलआईयू विदेशी नागरिकों को बिना वीजा, पासपोर्ट आदि में पकड़ने के बाद दिल्ली स्थित नजरबंदी केंद्र ले जाती है। इसके बाद उन्हें वापस उनके देश भेजने आदि की प्रक्रिया में लगभग एक सप्ताह का समय लगता है। लखनऊ व गौतमबुद्ध नगर में नजरबंदी केंद्र को मंजूरी तो मिली है, लेकिन इसके लिए अभी भूमि नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


एलआईयू के पास नहीं है आरोपियों का कोई रिकार्ड
ग्रेटर नोएडा। एलआईयू के एक अधिकारी ने बताया कि पी-4 सेक्टर से पकड़े गए आरोपियों के संबंध में उनके कार्यालय पर कोई जानकारी नहीं है। जबकि आरोपी किरायेनामे का अनुबंध कर इतने लंबे समय से यहां रह रहे थे और एलआईयू के पास इसका रिकार्ड न होना एक बड़ी चूक है।

प्रॉपर्टी डीलर के पकड़े जाने की चर्चा
एसपी डीपीएन पांडे ने पी-4 सेक्टर का मकान प्रॉपर्टी डीलर गौरव के माध्यम से आरोपियों को दिलाने की जानकारी दी थी। हालांकि, प्रॉपर्टी डीलर कहां रहता है। एसपी ने इस जानकारी से इंकार किया था। अब, सेक्टर के कुछ लोगों ने जानकारी दी है कि एक टीम ने प्रॉपर्टी डीलर को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें