मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार शाम 5:30 बजे तक पालम में 10.7, आया नगर में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। विभाग के अनुसार, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। साथ ही, शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 35 और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा, शनिवार और रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
संबंधित वीडियो-