पुलिस के मुताबिक, आदिल अपने परिवार के साथ गली नंबर-9, मिनारा मस्जिद, नूर-ए-इलाही में रहता था। वर्ष 2010 में इसकी शादी अर्थला, गाजियाबाद निवासी रशीदा से हुई थी। आदिल का सदर बाजार इलाके में राखी और दूसरी चीजों का कारोबार था।
18 अक्तूबर 2022 को रशीदा ने अपने जेठ नदीम के पास कॉल कर बताया कि आदिल बाथरूम में गिर गया है और वह उसे अस्पताल ले जा रही है। इसके बाद अस्पताल से किसी अज्ञात ने आदिल की मौत की जानकारी दी। नदीम अपनी पत्नी रुबीना के साथ अस्पताल पहुंचा तो वहां डॉक्टरों ने बताया कि ऐसा लगता है कि आदिल ने फांसी लगाई है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो रशीदा ने कहा कि आदिल बाथरूम में पंखे से लटका था। बार-बार बयान बदलने की वजह से परिवार को शक हुआ। वहीं आदिल की मौत के बाद रशीदा अपनी तीन बच्चियों को लेकर अर्थला अपने मायके चली गई।