फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान पर जुल्म: सड़क के किनारे बैठे कुत्ते पर चढ़ा दी कार, वीडियो देख दहल उठेगा दिल

Fri, 07 Jul 2023 07:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक काले रंग की एसयूवी कार का अगला पहिया सड़क किनारे बैठे एक कुत्ते के ऊपर से गुजर रहा है। हादसे के बाद कुत्ता छटपटा हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
कुत्ते पर चढ़ाई कार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासपुरी इलाके में जानवर के साथ क्रूरता करने का मामला सामने आया है। सड़क के किनारे बैठे एक कुत्ते पर कार का पहिया चढ़ाने का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसपर संज्ञान लेते हुए विकासपुरी थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार नंबर के जरिए आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक काले रंग की एसयूवी कार का अगला पहिया सड़क किनारे बैठे एक कुत्ते के ऊपर से गुजर रहा है। हादसे के बाद कुत्ता छटपटा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि वहां से गुजर रहे कुछ लोग ने घटना को होते देखा लेकिन उनलोगों ने कार को रोकने का प्रयास नहीं किया। चालक ने हादसे के बाद कार रोकी, लेकिन उसने नीचे उतरने की जहमत नहीं उठाई। चालक कुत्ते को छटपटाते देखकर वहां से कार लेकर चला गया। 

पश्चिम जिला का वीडियो वायरल होने की जानकारी के बाद इसका संज्ञान लिया और घटनास्थल के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई। काफी जांच पड़ताल के बाद पता चला कि मामला विकासपुरी इलाके का है। इसी बीच भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर पुलिस से आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए विकासपुरी थाना में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार नंबर के जरिए आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें