केंद्रीय मंत्री मुंडे की कार को टक्कर मारने के आरोपी गुरविंदर को पटियाला कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस ने कहा आईबी व स्पेशल सेल जांच कर रहे हैं कि कहीं यह कोई षड्यंत्र तो नहीं।
कोर्ट ने कहा कि आरोपी ड्राइवर पर लगाई गई धाराएं जमानती हैं, लेकिन पूछताछ करनी हो तो आरोपी को किसी भी समय बुलाया जा सकता है।
इंपीरियल होटल में करता था काम
आज सुबह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की मारूति एसएक्स4 की टक्कर एक इंडिका कार से हो जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
इंडिका कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस का कहना है कि वह आगे की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ड्राइवर का नाम गुरजिंदर सिंह है और वो इंपीरियल होटल में काम करता है। ये एक्सीडेंट उस वक्त हुआ जब 64 वर्षीय मुंडे मुंबई जाने के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहे थे।
एयरपोर्ट जा रहे थे मुंडे
आज सुबह जब मुंडे की कार लोधी रोड की ओर जाने के लिए अरिविंदो चौक से आगे बढ़ी तब ही उनकी कार से एक इंडिका कार आकर टकराई।
खबरों के अनुसार मुंडे कार को सुबह करीब 6:30 बजे पृथ्वीराज रोड-तुगलक रोड के समीप रेड सिग्नल तोड़ कर आई एक टाटा इंडिका ने टक्कर मार दी।
दिल्ली रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर मुकेश कुमार मीना ने बताया कि हमने ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ कर रहे हैं।। वहीं एम्स के प्रवक्ता ने बताया कि जब मुंडे को अस्पताल लाया गया था तो न उनकी सांसें चल रही थीं, ना ही नब्ज और नहीं ही हृदयगति।