नोएडा में सांप से जान बचाने के प्रयास में एक युवक की मौत गई। एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई वाली स्थिति में युवक को इतना मौका भी नहीं मिला कि वह कुछ कर पाता।
यह घटना उस समय हुई जब पानी ले जाने वाले ट्रैक्टर-टैंकर का चालक गाड़ी के बोनट पर सांप देखकर पीछे कूदा गया, जिस कारण वह अपने ही वाहन के नीचे आ गया।
गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।