फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व स्विफ्ट कार की भिड़त में कार चालक की मौत

Fri, 04 Mar 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रक व स्विफ्ट कार की भिड़त में कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवविच्छेदन के लिए नूंह सीएचसी में भेज दिया है।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को घटना स्थल पर छोड़कर भाग गया। मृतक के रिशतेदार के ब्यान पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्व गफलत व लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक के रिशतेदार राजेश कुमार पुत्र गजराज जाति अहीर निवासी गांव मीरपुर थाना धारूहेड़ा जिला रिवाड़ी ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया की गत 3 मार्च को वह तावडू खण्ड़ के गांव झामुवास में एक शादी समारोह में आये हुए थे।
विज्ञापन


मृतक रवि पुत्र रोहताश निवासी कालाका भी अपने साथियों के साथ बारात में आया था। रात्रि 11 बजे के करीब शादी समारोह से लौटते समय तावडू-बिलासपुर रोड़ पर झामुवास के नजदीक सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने अपने वाहन को गफलत व लापरवाही से चलाते हुए स्विट कार में सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक रवि पुत्र रोहताश निवासी गांव कालाका जिला रिवाड़ी व कार में बैठे दीपक, मंजीत व रवि निवासी जोड़ी बुरी तरह फंस गए।

पीड़ित ने बताया की हादसे के समय उसकी गाड़ी पीछे थी। कार में फंसे लोगों को जब निकाला तो चालक रवि की मौत हो चुकी थी। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जमी हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस चालक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें