फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कंटेनर चालक ने ट्रैफिक एएसआई को पीटा, वर्दी फाड़ी, हुआ गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2019 06:20 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेल - फोटो : social media (File Photo)
विज्ञापन

सीमापुरी इलाके में शनिवार शाम ट्रैफिक पुलिस के एएसआई को कंटेनर ट्रक चालक को रोकना भारी पड़ गया। आरोपी ने बहस के दौरान लोहे के फट्टे से एएसआई पर हमला कर दिया। धक्का-मुक्की के दौरान आरोपी ने पीड़ित धर्मबीर  सिंह (56) की वर्दी फाड़ दी। किसी तरह दूसरे सिपाही ने आरोपी को काबू किया। पुलिस ने आरोपी चंदौसी (संभल) निवासी नदीम अहमद (26) को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सीमापुरी ट्रैफिक सर्किल के एएसआई धर्मबीर सिंह शनिवार शाम सिपाही अंकुर के साथ अप्सरा बॉर्डर पर ड्यूटी पर थे। इस बीच उन्होंने देखा कि चिंतामणि चौक की ओर से एक कंटेनर आ रहा था, जिसका चालक फोन पर बात कर रहा था। यह देखकर धर्मबीर ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी कंटेनर लेकर भागने लगा। आगे ट्रैफिक होने के कारण वह भाग नहीं पाया और धर्मबीर और अंकुर ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी से कंटेनर के कागजात और उसका लाइसेंस मांगा तो वह बहस करने लगा। आरोप है, चालक ने ट्रक में रखे लोहे के फट्टे से एएसआई को पीटना शुरू कर दिया। अंकुर ने किसी तरह आरोपी को काबू कर पीसीआर को कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


रद्द टिकट से एयरपोर्ट में घुसा अमेरिकी धरा

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने रद्द टिकट से भीतर घुसे अमेरिकी नागरिक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। सीआईएसएफ अधिकारियों नेे बताया कि शनिवार रात करीब पौने एक बजे एक यात्री को टर्मिनल तीन पर संदिग्ध हालात में घूमते देखा गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अमेरिकी नागरिक काशी विश्वनाथ के रूप में बताई। उसने बताया कि वह कनाडा जाने वाली फ्लाइट का रद्द टिकट दिखाकर एयरपोर्ट परिसर में घुसा था। उसकी पत्नी और बच्चे ज्यूरिख जा रहे थे। उन्हें छोड़ने के लिए वह एयरपोर्ट पर आया था। उसे भी कनाडा जाना था, लेकिन किसी कारणवश टिकट रद्द कराना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें