फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैपः नोएडा से डीआरडीओ के वैज्ञानिक का अपहरण, मांगी 10 लाख की फिरौती

Mon, 28 Sep 2020 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
हनी ट्रैप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) में तैनात एक वैज्ञानिक को बदमाशों ने हनी ट्रैप में फंसा लिया। शनिवार शाम मसाज के नाम पर वैज्ञानिक को होटल में ले जाकर बंधक बना अगवा कर लिया। बदमाशों ने वैज्ञानिक की पत्नी से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। 

विज्ञापन


रविवार सुबह मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गईं। शाम को पुलिस ने वैज्ञानिक को छुड़ाते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना में शामिल अन्य बदमाशों का पता लगा रही है। 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-77 में रहने वाले डीआरडीओ के जूनियर साइंटिस्ट ने कुछ दिन पहले इंटरनेट पर मसाज के बारे में सर्च किया था। वहां एक वेबसाइट से उन्हें नंबर मिला। उस नंबर पर एक महिला से उनकी चैटिंग हुई। महिला ने मसाज के नाम पर वैज्ञानिक को हनी ट्रैप में फंसा लिया। 
विज्ञापन


शनिवार शाम महिला ने एक युवक को कार से उनकी सोसाइटी के पास भेजा। वैज्ञानिक मसाज कराने के लिए युवक के साथ कार में बैठकर वहां से निकल गए। युवक उन्हें एक होटल में ले गया जहां एक महिला समेत तीन चार लोग पहले से मौजूद थे। वैज्ञानिक के पहुंचते ही आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर अगवा कर लिया। 

रात में बदमाशों ने वैज्ञानिक की पत्नी को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रविवार सुबह मामले की सूचना पुलिस को मिली तो कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें वैज्ञानिक की तलाश में जुट गईं। रविवार शाम पुलिस की टीम ने वैज्ञानिक को सकुशल मुक्त करा लिया। एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

अगवा वैज्ञानिक को सकुशल मुक्त करा लिया गया है। एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन

-लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें