आठ माह से वेतन न मिलने पर डीआरडीए के कर्मचारी बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। वेतन न मिलने से निराश कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिल जाता वे काम काज ठप रखेंगे। कर्मचारियों के हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य थम जाएंगे।
इससे पूर्व कर्मचारियों ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए दो-दो घंटे काम काज ठप रखा था। डीआरडीए एम्पलायज यूनियन की अपील पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर हैं।
कर्मचारियों का कहना है आठ माह से वेतन न मिलने पर भूखों मरने की नौबत आ गई है। बैंक खाता खाली हो चुका है और कोई कर्ज देने तक को तैयार नहीं।
गाजियाबाद में हुए धरना प्रदर्शन में एसके दुआ, अंशु अग्रवाल, बीएन सिंह, राकेश कुमार, ओमप्रकाश, चरन सिंह, देवेंद्र सिंह, गफरुद्दीन व बृजेश शामिल रहे।