फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाना था दुबई, भेज दिया इराक

Thu, 19 Mar 2015 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के महिपालपुर के एक एजेंट पर आरोप है कि दुबई भेजने के नाम पर करार कर एक शख्स को इराक भेज दिया। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले रवि दलाल ने सेक्टर पांच थाना पुलिस को बताया कि वह एमजी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मैनेजर है। उसने अपने छोटे भाई राकेश जो कि चालक की नौकरी के लिए दुबई जाना चाहता था। उसके लिए महिपालपुर में कार्यालय चलाने वाले एजेंट रोशन फर्नासेस से संपर्क किया था। एजेंट की ओर से दुबई भेजने के लिए एक लाख 30 हजार रुपये में करार हुआ था।

आरोपी ने उसके भाई को दुबई भेजने के बजाय इराक भेज दिया। एक लाख 30 हजार के बदले एक लाख 60 हजार रुपये भी ले लिए। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें