फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद ही होगा सस्ते मकानों का ड्रॉ

Tue, 18 Feb 2014 04:26 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर प्रोजेक्ट में बनाए जाने वाले 5 हजार मकानों के आवेदकों को ड्रॉ के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। इस योजना का ड्रॉ फिलहाल मार्च माह में निर्धारित है, मगर अब जीडीए अधिकारी ही इस बात को मानने लगे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद ही सस्ते मकानों का ड्रॉ हो पाएगा।
विज्ञापन


पिछले साल जुलाई-अगस्त माह के दौरान जीडीए ने बिल्डर प्रोजेक्ट के तहत 5 हजार सस्ते मकानों के लिए आवेदन मांगे थे। कुल 44 हजार लोगों ने योजना में आवेदन किया है।

दिसंबर माह में ड्रॉ प्रक्रिया होनी थी। बिल्डरों की लेट-लतीफी और उदासीनता के चलते दिसंबर में होने वाले इस ड्रॉ की तारीख टालनी पड़ी। ज्यादातर बिल्डर्स ने अभी सस्ते मकान बनाने शुरू ही नहीं किए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में खाली पड़ी जमीन में जीडीए किस प्रकार फ्लैट के लिए ड्रॉ निकालेगा। वह भी उस स्थिति में जब जीडीए ने ड्रॉ के साथ ही फ्लैट के नंबर भी आवंटित करने की योजना बना रखी हो।

सस्ते आशियाने के चार हजार आवेदक ड्रा प्रक्रिया से बाहर
सस्ते मकानों के करीब चार हजार आवेदक ड्रॉ प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे। यह वो आवेदक हैं, जिनके आवदेन फार्म में त्रुटि पाई जाने के बाद उन्हें निरस्त कर दिया गया है।

इसके साथ ही अब यह स्थिति स्पष्ट हो गई है कि बिल्डर प्रोजेक्ट के सस्ते मकानों के लिए 40 हजार आवेदकों को ही शामिल किया जाएगा। जीडीए के ओएसडी डीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 हजार फार्मों में गड़बड़ी पाई गई।

बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन मिले हैं, जिनमें संबंधित दस्तावेज पूरे नहीं हैं। इन सभी को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा करीब 100 लोगों ने अपने आवेदन खुद ही वापस ले लिए हैं। क्योंकि जीडीए ने साफ किया था कि तथ्य छिपाने वाले आवेदकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें