डॉ. रजनी मोदी
- फोटो : अमर उजाला
भूमिजा और लिविंग विदाउट मेडिसिन की ओर से महिला स्वास्थ्य से जुड़े अहम मुद्दों पर वैबिनार हुआ। 10 मार्च से शुरू हुआ यह आयोजन 15 मार्च तक चला, जिसमें मोटापा, गठिया (ऑर्थराइटिस), ऑस्टोपोरोसिस, प्रि-मेनोपॉज और मेनोपॉज, हाइपोथाइराइड के अलावा कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के बारे में चर्चा हुई।
आयुर्वेद, होम्योपैथी और प्राकृतिक चिकित्सा (नैचुरोपैथी) के क्षेत्र की अनुभवी महिला चिकित्सकों ने रोज रात आठ बजे इन स्वास्थ्य मुद्दों पर लाइव चर्चा की। आने वाले दिनों में हैल्थ फूड पर काम करने वाली महिला उद्यमी भी अपने अनुभव साझा करेंगी।
वैबिनार श्रृंखला के तहत डॉ. रजनी मोदी ने प्रि-मेनोपॉज और मेनोपॉज के लक्षण के साथ इसे ठीक करने के तरीके भी बताए। बता दें कि रजनी मोदी मुंबई में पोषण विशेषज्ञ हैं।
उनके अनुसार, मेनोपॉज एक बीमारी नहीं है यह एक महिला के जीवन में एक प्राकृतिक चरण है जहां प्रजनन हार्मोन गिरावट पर हैं। मेनोपॉज सामान्य रूप से 45 और 55 वर्ष की आयु के बीच होती है। प्रि-मेनोपॉज चरण तब माना जाता है जब अवधि अनियमित हो जाती है। यह केवल तब होता है जब लगातार 12 महीनों तक मासिक धर्म सुचारू रूप से नहीं होता है।