दिल्ली एयरपोर्ट पर जयपुर की रहने वाली डॉ. प्रिया ने एक बुजुर्ग को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई थी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही थी। घटना के बाद अब डॉक्टर प्रिया का बयान सामने आया है। डॉक्टर प्रिया ने घटना वाले दिन की जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पति फूड कोर्ट की तरफ रिफ्रेशमेंट लेने के लिए गए हुए थे और वहीं पास में मैंने एक अंकल को जमीन पर गिरा हुआ देखा। चारों तरफ भीड़ हो गई। मैं जांच की तो पता चला कि प्लस नहीं चल रही हैं।
उन्होंने सांस लेना बंद कर दिया और कोई जवाब नहीं दे रहे थे। मैं उन्हें सीपीआर दिया और पांस मिनट के बाद उन्होंने जवाब दिया। उनकी प्लस रूक गई थी। प्रिया अजमेर के रेलवे हॉस्पिटल में तैनात सीनियर डीएमओ हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग फूड कोर्ट में अचानक गिर गए थे। महिला डॉक्टर ने पांच मिनट तक सीपीआर देकर बुजुर्ग को मौत के मुंह से वापस खींच लिया।
बुजुर्ग बेसुध थे और सांसों ने भी जवाब दे दिया था। वीडियो में डॉक्टर तब तक सीपीआर देती दिख रही हैं, जब तक बुजुर्ग की आंखें नहीं खुल गईं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि 'सराहनीय।' एक अन्य यूजर ने तो महिला डॉक्टर को पुरस्कार की सिफारिश तक कर दी। एक अन्य यूजर ने लिखा- "महिला डॉक्टर के लिए दिल से दुआ। डॉक्टर्स की रिस्पेक्ट करें।"