फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर नियंत्रण के लिए विधेयक, डॉ. इमाम उमर अहमद बोले- राजनीति नहीं, चर्चा होनी चाहिए

Sun, 04 Aug 2024 06:08 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर नियंत्रण के लिए विधेयक को लेकर डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि  विपक्ष को हर चीज पर विरोध नहीं करना चाहिए, इस पर राजनीति नहीं बल्कि चर्चा होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर नियंत्रण के लिए विधेयक ला सकती है, ऐसी खबरें सामने आईं हैं। इसी को लेकर ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी ने बयान जारी किया है। 

विज्ञापन


इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा, 'शोधन उस प्रक्रिया का हिस्सा है, जो समय-समय पर होती रहती है। वक्फ एक्ट में पहले भी संशोधन किए गए हैं, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि वक्फ की गरिमा को ठेस न पहुंचे। संशोधन करना समय की मांग है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस पर चर्चा होनी चाहिए, जब पिछली सरकारों के दौरान संशोधन किए गए थे तो असदुद्दीन ओवैसी या अन्य विपक्षी नेताओं ने क्या कहा था? विपक्ष को हर चीज पर विरोध नहीं करना चाहिए, इस पर राजनीति नहीं बल्कि चर्चा होनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें