फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएसजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, डायरेक्टर गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2014 10:45 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीस वृद्धि मुद्दे पर डीएम का आदेश न मानने वाले डीपीएसजी (मेरठ रोड) के खिलाफ सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


डीएम एसवीएस रंगाराव के आदेश पर नगर शिक्षा अधिकारी लालमणि मिश्रा ने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने डीपीएसजी के डायरेक्टर रिटायर्ड कर्नल रतनवीर सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है।

इसके अलावा डीएम एसवीएस रंगाराव ने डीपीएसजी मेरठ रोड, डीपीएसजी इंटरनेशनल और डीपीएसजी वसुंधरा की एनओसी रद्द किए जाने की संस्तुति भी शासन से की है।

फीस वृद्धि पर स्कूलों की मनमानी के चलते डीएम ने बीते दिनों एक कमेटी का गठन करके फीस वृद्धि मामले में रिपोर्ट मांगी थी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद डीएम ने आदेश दिया था कि इस साल कोई फीस वृद्धि नहीं की जाएगी। तीन साल में सिर्फ एक बार 10 फीसदी फीस ही बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पैरेंट्स जब डीपीएसजी मेरठ रोड में फीस जमा कराने पहुंचे तो बैंक ने बढ़ी फीस ही जमा करवाने की बात कही। पैरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन को डीएम के आदेश का हवाला दिया तो उन्होंने डीएम के आदेश को मानने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


पैरेंट्स ने विरोध किया तो स्कूल का गेट बंद कर लिया गया। इस पर पैरेंट्स ने जमकर हंगामा किया और डीएम से शिकायत की।

डीएम ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सिहानी गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही डीपीएसजी के तीनों स्कूलों की एनओसी रद्द किए जाने की संस्तुति शासन से कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें