फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, विद्यालय को कराया गया खाली, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Feb 2024 12:58 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

डीपीएस आरके पुरम को एक धमकी भरा मेल मिला है, जिसमें स्कूल को बम से उड़ा देने की बात लिखी है। दिल्ली पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आरकेपुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस से लेकर स्कूल प्रशासन अलर्ट हो गया। एहतियातन बच्चों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, डीपीएस आरके पुरम को एक धमकी भरा मेल मिला है, जिसमें स्कूल को बम से उड़ा देने की बात लिखी है। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है। पुलिस द्वारा तलाश जारी है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। डीसीपी रोहित मीना का कहना है, अभी तक कुछ नहीं मिला है। तलाश लगभग पूरी हो चुकी है, सिर्फ हॉस्टल परिसर बचा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें