फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए इतने मारे ताने कि जाना पड़ा थाने

Sat, 08 Feb 2014 07:40 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं ने अपने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पहला मामला थाना सेक्टर-7 इलाके के सेक्टर-11 का है। यहां रहने वाली एक महिला गिरीश कुमारी ने मामला दर्ज कराया है।

उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 23 दिसंबर 2008 को दिल्ली के आजादपुर मंडी निवासी प्रेमपाल से हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले उसे दहेज के लिए ताने देते थे।

महिला का आरोप है कि कुछ दिनों पहले पति प्रेमपाल, सास अनीत, ससुर राम स्वरूप, देवर रजनीश, अनूप, रामबीर और चचिया ससुर शीशपाल व विशंभर ने उससे 50 गज का एक प्लॉट खरीद कर देने की मांग की। इसे पूरा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में बल्लभगढ़ की जगदीश कॉलोनी निवासी नेहा ने थाना सिटी बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी पिछले साल 6 मई को डबुआ कॉलोनी निवासी गौरव से हुई थी।

कुछ दिन ठीक रहने के बाद पति व ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। नेहा का आरोप है कि ससुराल वाले उससे 5 लाख रुपए नगद और एक कार की मांग करते हैं।

नेहा ने पति गौरव व ससुर श्याम गोयल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें