फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान युवक ने की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-58 थाने में रविवार को एक युवक ने खुदकुशी की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और उसके रिश्तेदारों ने युवक को संभाला।
विज्ञापन


युवक के ससुर ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत की है, जबकि युवक ने ससुर पर प्रॉपर्टी के कागज हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी ब्रजमोहन इस समय छिजारसी में रह रहा है। वह ऑटो चालक है। उसकी शादी ओखला निवासी नरेश की पुत्री रेखा से 28 नवंबर 2012 को हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले बृजमोहन को एक लाख रुपयों की जरूरत थी। उसके ससुर नरेश ने उसे एक लाख रुपये उधार दे दिए।
विज्ञापन

युवक ने कहा, उसे फंसाया गया

आरोप है कि नरेश ने इसके एवज में बृजमोहन के मकान की रजिस्ट्री के कागज रख लिए। तय समयसीमा में एक लाख रुपये न लौटाने पर नरेश ने रजिस्ट्री के कागज लौटाने से देने से इनकार कर दिया।

इसको लेकर ब्रजमोहन और रेखा में कई बार झगड़ा हुआ। आरोप है कि रविवार सुबह बृजमोहन ने रेखा की पिटाई कर दी थी। इसके बाद नरेश ने पुलिस से बृजमोहन और उसके मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत कर दी।

बताया जा रहा है कि रविवार को थाने में पहुंचे ब्रजमोहन ने कहा कि उसे झूठे आरोप में फंसाया गया है। इसके बाद उसने थाने की पहली मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। वहां मौजूद उसके रिश्तेदार और पुलिसकर्मियों ने उसे किसी तरह संभाला।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के खुदकुशी की कोशिश की बात से इनकार किया। पुलिस का कहना है कि  पति-पत्नी के बीच का झगड़ा था। आरोपी के ससुर ने दहेज प्रताड़ना व मारपीट की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। बाद में सभी को घर भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें