फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से ही पूरे प्रदेश पर नजर बनाए हुए हैं चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में सरेंडर करने वाले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को सोमवार को इलाज के लिए तिहाड़ से एम्स ले जाया जा सकता है। रविवार सुबह तिहाड़ में उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। हालांकि अब उनकी तबीयत ठीक है। चौटाला ने शनिवार रात जेल संख्या-2 में सरेंडर किया था।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह उनकी तबीयत अचानक थोड़ी खराब हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की तब पता चला कि ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। उनकी ईसीजी जांच की गई। जिसमें सब सामान्य पाया गया।

कुछ देर आराम करने के बाद एमआई रूम के सेवादार ने उन्हें सामने पार्क में घुमाया। सूत्रों का कहना है कि सोमवार को उनके स्वास्थ्य की जांच पड़ताल और इलाज के लिए एम्स भेजा सकता है। इससे पहले भी जेल से इलाज के लिए एम्स जा चुके हैं।
विज्ञापन

चौटाला के लिए लगी टीवी

तिहाड़ जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चौटाला को सजा पाए कैदियों के लिए बने जेल संख्या-2 के वार्ड संख्या छह में मेडिकल इंस्पेक्शन रूम में रखा गया है। इस कमरे में मरीजों के लिए कुछ बेड लगे हैं और यहां डॉक्टर भी होते हैं।

रविवार को छुट्टी की वजह से जेल संख्या दो में कोई डॉक्टर नहीं होते लिहाजा जेल संख्या एक के डॉक्टर रविवार को उनका इलाज कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि चौटाला को तिहाड़ जेल में जिस जगह पर रखा गया है वहां बिस्तर के अलावा रूम के साथ-साथ ही शौचालय बना हुआ है। टेलीविजन भी लगा है, वे लगातार टीवी देखते रहते हैं। सूत्रों का कहना है कि उनकी बीमारी को देखते हुए उन्हें आम कैदियों से अलग खाना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दीवार क्यों ऊंची करा रहा है तिहाड़

सुरक्षा कारणों से तिहाड़-प्रशासन ने जेल की दीवार की ऊंचाई बढ़ाने का निर्णय किया है। सड़क से लगने वाले जेलों की दीवार की ऊंचाई चार से पांच फुट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर दीवार के ऊपर ग्रिल भी लगाई जा सकती है।

इतना ही नहीं सीसीटीवी की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। दीवार के बाहर से सेल फोन्स के पार्ट्स, सिम कार्ड, ब्लेड, तंबाकू उत्पादों के अलावा अन्य पदार्थ फेंके जाने की घटना होती रहती है। तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि तिहाड़ जेल में पांच सौ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिसे बढ़ाकर एक हजार करने की तैयारी चल रही है।

तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामान ले जाना मुश्किल है, क्योंकि तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा है। लिहाजा जेल के बाहर से दीवार की दूसरी ओर से प्रतिबंधित सामान फेंका जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें