दिलशाद कॉलोनी इलाके में शनिवार देर रात एक मकान से मां और बेटे का शव बरामद हुआ है। दोनों की हत्या चाकू गोदकर की गई है। मृतकों में एक की पहचान लक्की (21) के रूप में हुई है। महिला की उम्र 55 साल बताई जा रही है। पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार दो महीने पहले ही पूर्वी दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी (बी ब्लॉक) में रहने के लिए आया था।
पुलिस को इस बात की आंशका है कि मां- बेटे का मर्डर किसी जानकार ने किया है क्योंकि उनके कत्ल के बाद पुलिस को घर से कोई लूटपाट होने के सबूत नहीं मिले है। फिलहाल पुलिस फ्लैट के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज जब्त कर आरोपी की पहचान में जुट गई है।