फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट: 50 हेक्टेयर जमीन मिलने का रास्ता हुआ साफ, 150 किसान तैयार

Sat, 18 Aug 2018 09:55 AM IST
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेवर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन देने को 150 किसान तैयार हो गए हैं। जेवर तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को रोही ग्राम पंचायत में आने वाले पारोही, बंकापुर, थोरा व बनवारीवास गांवों के किसानों से प्रारूप-5 पर सहमति मांगी थी, जिसमें से लगभग 150 किसानों ने अपनी जमीन देने को सहमति दे दी है। एक भी किसान ने लिखित में असहमति नहीं दी है। इससे करीब 50 हेक्टेयर जमीन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। ज्यादातर किसान 2300 रुपये मुआवजा व सुविधाओं पर राजी हुए हैं।

विज्ञापन


जमीन पर सहमति बनाने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम बीएन सिंह ने उपजिलाधिकारी प्रसून कुमार व तहसीलदार अभय कुमार सिंह के साथ रोही गांव के किसानों के साथ वार्ता की थी, जिसमें जिलाधिकारी ने सरकार का पक्ष रखते हुए एयरपोर्ट के फायदे बताते हुए जमीन पर सहमति देने की अपील की थी।

उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने शुक्रवार को रोही, बनवारीवास, थोरा व बंकापुर गांवों के किसानों से लिखित सहमति या असहमति मांगी थी। इसके लिए फॉर्म-5 उपलब्ध कराया गया था। देर शाम प्रशासन की टीम उसे लेने पहुंची, तो 150 किसानों ने एयरपोर्ट के लिए जमीन देने पर सहमति दे दी। इनमें बंकापुर के 45, थोरा के 60, बनवारीवास के 17 बाकी रोही-पारोही के किसान हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने किसानों के साथ बैठक करते हुए दो प्रस्ताव रखे थे। पहले प्रस्ताव में 2300 रुपये प्रति वर्ग गज और विस्थापन व पुनर्वासन के अलावा नौकरी व अन्य लाभ भी देने का प्रस्ताव है, जबकि दूसरे प्रस्ताव में किसानों को एकमुश्त 2500 रुपये वर्ग गज जमीन का मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी का प्रावधान है। जेवर तहसीलदार अभय कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को तहसील के लेखपालों के नेतृत्व में टीम बनाकर रोही, पारोही, बंकापुर, थोरा व बनवारीवास के किसानों को प्रारूप-5 दिया गया था, जिसमें करीब 150 किसानों ने 50 हेक्टेयर जमीन के लिए सहमति दे दी है। ज्यादातर किसान 2300 के मुआवजे के साथ सभी सुविधाएं देने पर राजी हुए हैं। अभी तक एक भी किसान ने असहमति नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें