फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में डबल मर्डर: ई-रिक्शा चालक को पड़ोसी से बीवी के अफेयर का शक, दोनों का किया बेरहमी से कत्ल

Thu, 13 Jul 2023 01:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

साउथ रोहिणी थाना इलाके में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। आरोपी इमरान ने अपनी पत्नी खुशबू को गला दबाकर मार डाला। इसके बाद उसके प्रेमी रंजीत की कैंची घोपकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, साउथ रोहिणी थाना इलाके में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। आरोपी इमरान ने अपनी पत्नी खुशबू को गला दबाकर मार डाला। इसके बाद उसके प्रेमी रंजीत की कैंची घोपकर हत्या कर दी। 

इमरान के तीन बच्चे हैं। उसकी खुशबू से 12 साल पहले शादी  हुई थी। रंजीत, इमरान के घर के सामने ही रहता था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। वह ई रिक्शा चलाता है। आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसे लगता था कि खुशबू और रंजीत का अफेयर है। इसी शक में उसने दोनों को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें