फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Flood: गीता कॉलोनी शमशान घाट बंद करने के आदेश, आज और गंभीर हो सकती है बाढ़ की स्थिति

Thu, 13 Jul 2023 12:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Flood: दिल्ली के निचले इलाकों में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। अब तक लगभग 20,000 लोगों को उनके घरों से सुरक्षित ठिकनों पर पहुंचाया जा चुका है। टेंट में लोगों को रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं...
विज्ञापन
Delhi Flood: गीता कॉलोनी शमशान घाट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में पानी का स्तर अपने एतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह आठ बजे यह 208.48 मीटर तक पहुंच गया है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है और इस कारण राजधानी में बाढ़ की स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी शमशान घाट को अस्थाई तौर पर बंद करने का आदेश दिया है। यदि पानी की ऊंचाई और ज्यादा बढ़ती है तो निगमबोध घाट के निचले घाटों को भी अंतिम क्रिया के लिए बंद करने का आदेश जारी किया जा सकता है।

दिल्ली के निचले इलाकों में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। अब तक लगभग 20,000 लोगों को उनके घरों से सुरक्षित ठिकनों पर पहुंचाया जा चुका है। टेंट में लोगों को रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिया है कि जरूरत पड़ने पर राजधानी के सरकारी स्कूलों को स्थाई आवास केंद्रों में तब्दील किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें