फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस उम्मीदवार के ज्यादा प्रिंटेड पोस्टर लगे हों, उसे वोट ना दें : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू कुलपति ने एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों को दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन


एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों के लिए स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। डूसू चुनाव में जिन उम्मीदवार के ज्यादा प्रिंटेड पोस्टर लगे हों, उसे वोट ना दें। यह बातें डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम में छात्रों से कही। कुलपति ने कहा यदि छात्र ऐसा करेंगे तो भी उम्मीदवार दीवारों को गंदा करने से डरेंगे। बुधवार को एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों के लिए स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि स्वच्छता का कार्यक्रम केवल 1 से 15 अगस्त तक ही नहीं, बल्कि वर्ष भर चलने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से स्वच्छता को गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि जहां भी गंदगी अथवा कोई कमी नजर आए तो प्रिंसिपल, डीन ऑफ कॉलेजेज़ और कुलपति कार्यालय को इसके बारे में सूचित करें। भारत विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में हमारी चुनौतियां भी अलग दिशा में बढ़ेंगी, उनके हल भी हम सबको निकालने होंगे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता ने सभी को नशे के विरुद्ध शपथ दिलवाई। इस अवसर पर डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी, दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी, स्वच्छता ही सेवा के नोडल अधिकारी प्रो. राजेश, एनसीसी समन्वयक मेजर प्रो. संजय कुमार और एनएसएस समन्वयक डॉ. नरेंद्र बिश्नोई विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें