फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा से डरें नहीं, इसे उत्सव की तरह लें : आशीष सूद

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षा मंत्री ने स्कूल में विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण देखा, किया संवाद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा से डरें नहीं बल्कि इसे उत्सव की तरह लें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करें अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए निरंतर मेहनत करें। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत सीएमश्री स्कूल नानकपुरा मोती बाग में शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए परीक्षा को लेकर मन से डर दूर करने का संदेश दिया। साथ ही सोशल मीडिया से दूरी बनाने की सलाह दी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने का मंत्र देते हुए कहा कि परीक्षा से बिल्कुल न डरें। नई चीजें सीखे आत्मविश्वास को बढ़ाएं। सूद ने रोजमर्रा योजना बनाने की सीख देते हुए कहा कि हर दिन के लिए टू डू लिस्ट बनाएं और समय का सही उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें