फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉन अबु सलेम की पूर्व प्रेमिका मोनिका बेदी के बाउंसर संदिग्ध हालत में दबोचे

Thu, 14 Jul 2016 03:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मोनिका बेदी
विज्ञापन
मंगलवार रात एसएसपी ने चेकिंग के दौरान सिकंदराबाद में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री मोनिका बेदी के बाउंसरों को संदिग्ध हालत में दबोचा है। 
विज्ञापन

बाउंसरों के पास से पुलिस ने एक इनोवा कार, राइफल और पिस्टल बरामद की है। पुलिस बाउंसरों से पूछताछ कर उनसे मिले असलहों की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, एसएसपी वैभव कृष्ण मंगलवार रात करीब दो बजे हाईवे पर कोतवाल सिकंदराबाद के साथ चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने संदेह के
आधार पर एक इनोवा सवार तीन बाउंसरों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मोनिका बेदी को अलीगढ़ से छोड़कर आ रहे थे दिल्ली

पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ पर बाउंसरों ने बताया कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री मोनिका बेदी को अलीगढ़ छोड़कर दिल्ली जा रहे थे। बाउंसरों के पास से पुलिस ने एक राइफल व एक पिस्टल बरामद की है। 

पूछताछ में बाउंसरों ने अपना नाम गोकुलपुरी दिल्ली निवासी अमित शर्मा पुत्र शिवदत्त शर्मा, पटेल नगर गाजियाबाद निवासी ललित शर्मा पुत्र राम सिंह, नंदनगरी दिल्ली निवासी धर्मेंद्र पुत्र जय सिंह बताया।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस असलहों की जांच कर रही है। वहीं, बाउंसरों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें