सेक्टर-23 निवासी ओपीएस गहलोत के सहायक सोमन हलदर ने पुलिस से शिकायत की है कि मकान मालिक को खाना बनाने वाली एक महिला की जरूरत थी। इसके बाद उसने एक जानकार के माध्यम से सेक्टर 22 में रहने वाली महिला को घर पर बुलाया। महिला घर पर पहुंची और मकान मालकिन ने उससे बातचीत कर आधार कार्ड लाने के लिए कहा।
इसके बाद मालकिन वॉशरूम चली गईं। इस बीच मौका पाकर घरेलू सहायिका महिला ने मेज पर रखे पर्स से रुपये और चेन निकाल लिए। कुछ देर बाद मालकिन ने पर्स चेक किया तो रुपये और चेन गायब मिले। सीसीटीवी में महिला का चेहरा दिखाई दे रहा है।