फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी मलिक व दीपा मलिक पर बनी डॉक्यूमेंट्री देख छोटे खिलाड़ी बनेंगे उस्ताद   

Fri, 18 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रियो ओलंपिक गेम्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके खिलाडिय़ों की जीवनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को देख प्रदेशभर के छोटे खिलाड़ी न केवल खेलों में अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे।
विज्ञापन


बल्कि उनके जीवन में आई तमाम आर्थिक, सामाजिक कठिनाईयों से उनके जूझने के सहास व उनकी उपलब्धियों से भी प्रोत्साहित हो सकेंगें। ये लघु नाटिकाएं खिलाडिय़ों में एक नई सोच व खेल के प्रति जोश भर देंगी।

दरअसल प्रदेश खेल विभाग की ओर से रियो ओलंपिक में पदक विजेता खिलाडिय़ों पर लघुनाटिकाएं व वीडियो क्लिप तैयार की गई है, जिन्हें जिलेभर के खेल परिसरों, खेल एकेडमी के साथ स्कूल व कॉलेजों में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जाएगा। युवा एवं खेल विभाग ने यह जिम्मेदारी जिला खेल अधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन


वहीं तय करेंगे कि डॉक्यूमेंट्री कब, कहां और किस माध्यम से दिखाई जाएगी। सूत्रों की मनें तो निदेशालय में हुई बैठक में यह तय हुआ कि रियो ओलंपिक में पदक विजेता खिलाडिय़ों के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाए।

12 दिसंबर को सभी डॉक्यूमेंट्री खेल मंत्री अनिल विज के सामने रखी जाएंगी। डॉक्यूमेंटरी में खासकर हरियाणा की साक्षी मलिक व दीपा मलिक के साथ दीपा कर्माकर जैसी पदक विजेता खिलाडिय़ों के संघर्ष को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि विभाग खिलाडिय़ों में खेल के प्रति भावना जगाना चाहता है। इसी उद्देश्य से डॉक्यूमैंटरी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें