रिलीज के पहले ही विवादों में आई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक जीवन पर आधारित फिल्म 'एन इनसिग्निफिकेंट मैन' के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
फिल्म के निर्माता आनंद गांधी ने बताया है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने जितना धन जुटाने का लक्ष्य रखा था उससे छह गुना ज्यादा धन जमा हो गया है। दिलचस्प ये है कि फिल्म के लिए अभी तक केवल 782 लोगों ने ही धन भेजा है।
'एन इनसिग्निफिकेंट मैन' के निर्माताओं ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए 20 हजार डॉलर कमाने का लक्ष्य रखा था जबकि, क्राउडफंडिंग के जरिए अब तक 1 लाख 20 हजार डॉलर जुटाए जा चुके हैं।