फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज करने वाले नेशनल कुश्ती प्लेयर को पत्नी के भाई ने मारी गोली

Thu, 02 Nov 2017 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल कुआं की कृष्णा विहार कालोनी में मंगलवार शाम नेशनल कुश्ती प्लेयर कपिल यादव को उनके साले ने घर में ही गोली मार दी। आरोप है कि पत्नी के दो भाई अपने दो साथियों के साथ मंगलवार शाम घर आए और गोली मारने के बाद करीब एक लाख रुपये लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पहलवान का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बम्हैटा निवासी कपिल यादव कृष्णा विहार कालोनी में पत्नी के साथ रहते हैं। उनकी एक साल पहले हरसांव निवासी मोनी से लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा।

मंगलवार शाम करीब छह बजे कपिल बम्हैटा गांव में दूध लेने गए थे। आरोप है कि शाम करीब साढ़े सात बजे वह लौटे तो उनके साले अमित और सुमित अपने दो और साथियों के साथ घर पर मौजूद थे।
विज्ञापन


चारों पत्नी के साथ सामान समेट रहे थे। उन्होंने चारों को रोका तो अमित ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली कपिल के पेट पर बाईं तरफ छूकर निकल गई। आरोप है कि वारदात के बाद चारों आरोपी पत्नी मोनी के साथ करीब एक लाख रुपये लूटकर भाग निकले।

गोली की आवाज सुनकर आए पड़ोसियों ने कपिल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि अमित, सुमित व दो अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कई माह से चल रहा है विवाद

कपिल के अनुसार शादी के बाद से ही उनका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। आरोप है कि साले और ससुराल पक्ष के कई लोग उन पर 20 लाख रुपये देकर पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रहे हैं। रकम नहीं देने पर दहेज प्रताड़ना के मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है। जब उन्होंने पत्नी को तलाक देने से इंकार किया तो यह हमला किया गया है।

कपिल ने बताया कि 2016 में नेशनल गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब वह गांव पहुंचे तो उनके स्वागत कार्यक्रम में कुछ युवकों ने उन पर गोली चलाई थी। इस दौरान उनकी जांघ पर गोली लगी थी। बीती 26 जुलाई को भी अज्ञात युवकों ने एनएच-24 पर बम्हैटा गांव के पास उन पर हमला किया था लेकिन गोली कार पर लगने से वह बाल-बाल बचे थे।

एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ में घर में युवकों के घुसने की जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। घटनास्थल से खोखा भी नहीं मिला है। हालांकि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें